BMW i7 Electric Sedan
फ्रांस में होने वाला कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) इस बार बीएमडब्ल्यू (BMW) स्पॉन्सर कर रहा है | BMW i7 Electric Sedan का 20 अप्रैल को ग्लोबल प्रीमियर किया गया था| जर्मन वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू विश्व विख्यात कार निर्माता कम्पनी के रूप में जानी जाती है| और अब ऑटो इंडस्ट्री में होते बदलाव को देखकर कम्पनी ने भी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों का रुख कर लिया है|

BMW i7 Electric Sedan पहली बार आएगी नज़र
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कम्पनी बीएमडब्ल्यू (BMW) इस साल 2022 के कान फिल्म फेस्टिवल में official sponsor की भूमिका निभा रही है| BMW ने कान फिल्म फेस्टिवल 2022 के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों (electric vehicles) को प्रोत्साहन देने के लिए 163 इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों को शोकेस किया है| बता दें कि 20 अप्रैल को ग्लोबल प्रीमियर के बाद BMW i7 Electric Sedan पहली बार सार्वजानिक रूप से नजर आयी है|
ज़रूर पढ़ें – All Electric Cars
BMW i7 Electric Sedan लग्जरी इलेक्ट्रिक कार को VIP, delegates और अधिकारियों के लिए का इस्तेमाल किया जा रहा है| फ्रांस का यह प्रतिष्ठित फिल्म समारोह इस साल (2022 में) 17 से 28 मई तक आयोजित किया जा रहा है| इस साम फ्रांस में 75वां कान फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा है|
BMW i7 Electric Sedan Special Features
- BMW i7 Electric Sedan में बीएमडब्ल्यू (BMW) थिएटर स्क्रीन दी गयी है|
- इसमें 31.3 इंच का टचस्क्रीन Panoramic OLED है, इसका फॉरमेट 32:9 है और इसका रिज़ॉल्यूशन 8K है|
- BMW i7 कार की दूसरी रो में एक स्पेशल सिनेमा लाउंज दिया गया है|
- BMW की यह Electric Car CLAR प्लेटफॉर्म पर आधारित है|
- बीएमडब्ल्यू iX, i4, iX3 जैसी इलेक्ट्रिक कारों को भी BMW i7 Electric Sedan के सिवाय एयरपोर्ट, वेन्यू और होटलों के बीच ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल की जाएँगी |
BMW i7 Electric Sedan Range
सिंगल चार्ज में BMW i7 Electric Car 580 से 625 किलोमीटर तक जा सकती है। BMW i7 Electric Sedan Range 625 किमी मानी जा सकती है|
ज़रूर पढ़ें – All Electric Scooters
BMW i7 Electric Sedan Top Speed
इसमें लगी मोटर 600bhp से अधिक का पावर आउटपुट देने में सक्षम है| BMW i7 Electric Sedan Top Speed 140 kmph तक हो सकती है| यह 0-100 kmph तक की स्पीड को 10 सेकंड से भी कम समय में पकड़ लेती है|
ज़रूर पढ़ें – Electric Bikes
BMW i7 भारत में कब होगी लांच
आप सोच रहे होंगे कि यह बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार भारत में कब तक लांच होगी? आपको बता दें, कि अभी बीएमडब्ल्यू के पास पहले से ही अमेरिका के लिए कई आर्डर हैं और फिलहाल कम्पनी इस साल संयुक्त राज्य अमेरिका में ही BMW i7 Electric Sedan को डिलीवर करेगी| BMW India भारत में लॉन्च होने का अभी इस कार के बारे में कोई विचार नहीं है| लेकिन भावी भविष्य में इस कार को भारत के लिए लांच किया जा सकता है|
ज़रूर पढ़ें – Tax Benefit for Electric Vehicle
इलेक्ट्रिक कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर, ऑटो और चार्जिंग स्टेशन से सम्बंधित जानकारी हमारी वेबसाइट ElectricCarHut.Com पर अपडेट की जाती हैं। आप इस वेबसाइट को याद रखें और दोबारा विजिट ज़रूर करें। अपनी सुविधा के लिए आप इसको Bookmark भी कर सकते हैं। आशा है BMW i7 Electric Sedan से सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ इसको ज़रूर शेयर करें| इससे हमे मोटिवेशन मिलता है|
FAQ:-
बीएमडब्ल्यू किस देश की कंपनी है?
बीएमडब्ल्यू जर्मनी की एक मल्टीनेशनल वाहन निर्माता कम्पनी है|
BMW i7 की रेंज कितनी है ?
BMW i7 की रेंज 625 किमी है|
BMW i7 की टॉप स्पीड कितनी है?
BMW i7 की Top Speed 140 kmph तक हो सकती है| यह 0-100 kmph तक की स्पीड को 10 सेकंड से भी कम समय में पकड़ लेती है|
Read More About Electric Vehicles: