KIA EV6 ने जीता European Car of The Year Award 2022 | 18 मिनट में होगी फुल चार्ज

European Car of The Year Award 2022

KIA EV6 ने इस वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेक्शन में एक महत्वपूर्ण ख़िताब अपने नाम किया है| EUROPEAN CAR OF THE YEAR AWARD 2022 (ECOTY) को KIA कारपोरेशन ने अपने मॉडल KIA EV6 के लिए जीता है | ये किसी भी ऑटोमोबाइल कम्पनी के लिए काफी गर्व की बात है| इस ख़िताब को अपने नाम करने के लिए KIA कम्पनी ने बड़ी बड़ी दिग्गज कंपनियों को पछाड़ा है|

European Car of The Year Award 2022 | KIA EV6 Images
KIA EV6 HD Image

कौन कौन सी कंपनियों ने लिया था भाग

European Car of The Year Award 2022 के लिए जो कम्पनिया इस प्रतियोगिता में भाग ले रही थी वो  भी दिग्गज कम्पनिया ही है जैसे की Skoda Enyaq iV, Hyundai IONIQ 5, Ford Mustang Mach-E, Cupra Born, Renault Mégane E-Tech और Peugeot 308 जैसी कारें| लेकिन KIA EV6 ने 2022 का यूरोपीय कार ऑफ द ईयर का ख़िताब अपने नाम किया|

KIA कंपनी के बारे में जाने

यूरोपीय कार ऑफ द ईयर का ख़िताब अपने नाम करने वाली KIA कम्पनी दक्षिण कोरिआ की एक ऑटोमोबाइल कम्पनी है| जिसे पहली बार EUROPEAN CAR OF THE YEAR AWARD 2022 मिला है| ये जानकारी कम्पनी के प्रेजिडेंट Jason Jeong ने दी है की KIA EV6 मॉडल के लिए यह पुरस्कार पहली बार किआ कारपोरेशन को दिया गया है| KIA साउथ कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है इससे पहले Hyundai Motor Company का नाम आता है| अगर कम्पनी के headquarter की बात करें तो यह साउथ कोरिया की राजधानी सियोल  स्थित है|

यूरोपीय कार ऑफ द ईयर अवार्ड क्या है?

यह एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है| इसकी स्थापना 1964 में की गयी थी| यूरोपीय कार ऑफ द ईयर अवार्ड (ECOTY) मुख्यतः यूरोपीय कार कंपनियों को दिया जाता है| जिससे कि इस कंपनियों का उत्साहवर्धन किया| और ये कार कंपनियां भी अपने ग्राहक को बेहतर सेवा प्रदान कर सके|

KIA EV6 मॉडल रेंज

KIA EV6 मॉडल इस कंपनी के Electric-Global Modular Platform (E-GMP) पर आधारित पहला Electric  Vehicle है| इस कार की रेंज 528 किमी है और यह अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सिस्टम से लैस है। KIA EV6 को चार्ज होने में केवल 18 मिनट का समय लगता है, मतलब 18 मिनट के समय में यह कार 10 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी और ग्राहकों को 528 किलोमीटर की दुरी तक का सफर आसानी से करवा देगी| इसके Ultra-Fats Charging System भी EUROPEAN CAR OF THE YEAR AWARD 2022 में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा|

किआ 2026 तक 7 नए इलेक्ट्रिक कार मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रहा है जिसमे से KIA EV6 पहला इलेक्ट्रिक मॉडल है जिसने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री  में आते  ही धूम मचा दी है|

FAQ:-

Question:- European Car Of The Year Award 2022 विजेता कौन है?

Answer:- KIA EV6

Question:- कंपनी किस देश की है|

Answer:- दक्षिण कोरिआ की एक ऑटोमोबाइल कम्पनी है|

Question:- KIA EV6 की रेंज कितनी  है|

Answer:- 528 किलोमीटर

Question:- यूरोपीय कार ऑफ द ईयर का पुरस्कार कब शुरू हुआ था|

Answer:- 1964

Read More:-

Tata Nano Electric Car PriceHop Oxo Electric Bike
Kia Motors First Electric CarHero Electric Scooter
Electric Auto Rickshaw In DelhiFree Car Charging

About Roma

Hello All, I am ROMA welcomes you all to my website electric-car-hut. I build this website for spreading the information about the Electric Vehicles and its benefits.

Check Also

Self Driving Electric Car

Self Driving Electric Car 2023 | Amazon Robotaxi No Steering, No Driver

Self Driving Electric Car 2023 There is a high demand across the world of Electric …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19th World Car of The Year Award 2023 | Hyundai Ioniq 6 Game Changer 😱GM Overtakes Ford to 2nd Position in US खुशखबरी! 12 राज्यों में HPCL पेट्रोल पंप पर लगेंगे 500 EV चार्जर टाटा की ये कार IPL में दिखेगी बार बार | IPL Title Sponsor MG Motors की शानदार कर भारत में लांच | MG Comet EV