TATA MOTORS का इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में नया रिकॉर्ड
टाटा मोटर्स वैसे तो देश की पहले से ही एक विख्यात कम्पनी है और नए रिकॉर्ड बनाती रहती है लेकिन हाल ही में TATA MOTORS का इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में नया रिकॉर्ड (Tata Motors New Record) देखने को मिला। इससे पता चलता है कि कम्पनी देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रही है और नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जिसमे कि टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2021 से फ़रवरी 2022 तक 21 हज़ार से भी ज़्यादा वाहन बेचे हैं।

यहाँ देखें – Tata Nano Electric Car Price in India
टाटा मोटर्स का सबसे ज़्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक वाहन
टाटा मोटर्स के सभी वाहन लोगों के बीच में अपनी अलग ही पहचान बनाये हुए हैं। और अब इलेक्ट्रिक वाहन लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय हो रहे है। टाटा बहुत ही संजीदगी के साथ अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए काम कर रहा है। अगर हम बात करें टाटा के सबसे ज़्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक वाहन की तो वो है TATA NEXON EV जो कि मार्किट में आधे से भी ज़्यादा की हिस्सेदारी पेश करती है। इसके बाद TATA TIGOR EV सबसे ज़्यादा बिक रहा है।
कितने प्रतिशत है टाटा के इलेक्ट्रिक वाहनों की भागीदारी
अगर हम टाटा के इलेक्ट्रिक वाहनों की बात करें तो ये लगभग 87 फ़ीसदी पर काबिज़ है। 21,500 इलेक्ट्रिक वाहन कम्पनी ने अकेले 11 माह (अप्रैल 2021 से फ़रवरी 2022 तक) में बेचे हैं।
यहाँ देखें – Tata Motors Investing 15000 Crore
टाटा मोटर्स का नया रिकॉर्ड
हाल ही में टाटा ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एक नया कीर्तिमान जोड़ दिया है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में एक बयान में कहा कि हमने 1 दिन में 712 इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों को डिलीवर करने का रिकॉर्ड (TATA MOTORS का इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में नया रिकॉर्ड) बनाया है। इन वाहनों को महाराष्ट्र और गोआ के ग्राहकों को डिलीवर किया गया है।
इन इलेक्ट्रिक वाहनों में 564 TATA NEXON EV और 148 TIGOR EV शामिल हैं। जो की ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। साथ ही 1 दिन में इंडिविजुअल कस्टमर को 712 इलेक्ट्रिक वाहन डिलीवर करने वाला अभी तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। और अपने आप में यह एक बड़ी उपलब्धि है।
यहाँ देखें – Tata Nano Plan To Launch Electrical Car in India
कम्पनी के अधिकारी क्या बोले
टाटा मोटर्स के विवेक श्रीवास्तव, जो कि Tata Passenger Electric Mobility के मार्केटिंग, सेल्स और सर्विस स्ट्रेटेजी हेड हैं, ने बताया कि एक दिन में 712 इलेक्ट्रिक वाहन डिलीवर करने का रिकॉर्ड (TATA MOTORS का इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में नया रिकॉर्ड) अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है जिससे हम सब बहुत खुश हैं। इससे सिद्ध होता है कि पर्सनल Mobility Space में टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने किस प्रकार अपने लिए स्थान बनाया है। इससे कम्पनी के ऊपर ग्राहकों के भरोसे को भी मज़बूती मिलती है। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि कंपनी देश में लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल अपनाने के लिए जागरूक भी कर रही है।
कम्पनी ने देश में अपना EV इकोसिस्टम uniEVerse बनाया है। फ़िलहाल टाटा मोटर्स ग्रुप की अन्य कम्पनियां जैसे टाटा पॉवर, टाटा केमिकल, टाटा ऑटो कॉम्पोनेन्ट और टाटा मोटर्स फाइनेंस व CROMA आदि मिलकर इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। आशा है TATA MOTORS का इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में नया रिकॉर्ड की जानकारी आपको लाभप्रद लगी होगी। ऐसी ही अन्य जानकारी आप हमारी वेबसाइट ElectricCarHut.Com पर प्राप्त कर सकते हैं। इस वेबसाइट को तुरंत ही Bookmark कर लीजिये।
Read More:-