इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग नेटवर्क प्रोवाइडर STATIQ ने HPCL के साथ एक करार किया है|

इस करार के तहत कंपनी 12 राज्यों में 500 इलेक्ट्रिक चार्जर लगाएगी|

इन 12 राज्यों में ये 500 इलेक्ट्रिक चार्जर HPCL के आउटलेट्स पर ही लगेंगे| 

ये चार्जर सभी तरह के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज कर सकेंगे| इसमें 2 व्हीलर और 4 व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी होंगे| 

इन 12 राज्यों में लगेंगे 500 चार्जर:- आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल|

इनमें से 400 से ज्यादा चार्जर की कैपिसिटी 3.3 किलोवाट की होगी| बाकी बचे चार्जर की कैपिसिटी 7.7 किलोवाट की होगी|

पिछले साल इलेक्ट्रिक चार्जर कंपनी STATIQ ने देश भर में करीब 200 चार्जर लगाए थे|

ये चार्जर गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, आगरा, मेरठ, देहरादून और वाराणसी में इंस्टॉल किए गए थे|