Wagon R का जल्द ही इलेक्ट्रिक वेरिएंट Maruti Suzuki शोकेस करने जा रही है|
आने वाले 2 साल में इसे इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की भी जानकारी सामने आई है|
मारुति सुजुकी की 24 साल पुरानी हैचबैक WagonR आज भी इसके बेस्ट सेलिंग सेगमेंट में आती है|
WagonR के लिए डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है और 2024 के Auto-Expo में इसे शोकेस भी किया जा सकता है|
WagonR की रेंज जानकर आप हैरान हो जायेंगे- क्योंकि इसका सीधा मुकाबला Tata Tiago EV से होगा|
जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक WagonR की रेंज 300 km से भी अधिक होने की सम्भावना है|
इलेक्ट्रिक WagonR को लेकर कम्पनी काफी यदा सतर्क है तो कंपनी कार में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ाना चाहती है|
कीमत की बात करें तो इलेक्ट्रिक WagonR रुपये 7-10 लाख की रेंज में लॉन्च की जाएगी| हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है|
कार में अब इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही क्लाइमेट कंट्रोल, की लैस एंट्री, एप्पल और एंड्रॉयड प्ले जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे|
बता दें कि मारुति सुजुकी ने साल 2020 ऑटो एक्सपो में अपनी फ्यूचर इलेक्ट्रिक कार Maruti Futuro-e को शोकेस किया था|