वाहन निर्माता कंपनी MG Motors भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है|

2 डोर वाली यह इलेक्ट्रिक कार देखने में काफी क्यूट है और इसके Features जानकर आप हैरान हो सकते हैं|

हाल ही में इसे एक बार फिर गुरुग्राम में टेस्टिंग के दौरान देखा गया| यह एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है|

भारत में यह MG की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है| इसकी लॉन्चिंग इसी अप्रैल महीने में होने की संभावना है|

इस कार का भारतीय बाजार में Tata Tiago EV और Citroen C3 से मुकाबला होगा|

MG Comet में 25kWh बैटरी पैक के साथ 38 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करने वाला एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है|

इसमें 150 किमी प्रति चार्ज की रेंज मिलने की संभावना है| यह एक छोटी कार होने के बाद भी एक प्रीमियम मॉडल होगी|

इसका मुकाबला Tata Tiago EV से होगा, जिसमें 19 kWh और 24 kWh का Li-Ion बैटरी पैक मिलता है| जो क्रमशः 250 किलोमीटर और 320 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज देने में सक्षम है|

छोटी होने के कारण यह लोगों को पार्किंग समस्या से निजात पाने के साथ ही फ्यूल कॉस्ट बचाने में भी मदद करेगी।

शानदार होंगे फीचर्स – टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऑटोनोमस और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी समेत और भी कई खूबियां दिखेंगी।

इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये से 15 से लाख रुपये तक होने की उम्मीद है|